फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में पलटा ई-रिक्शा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी। परिवार के साथ सैफनी में रिश्तेदार के घर आ रही महिला की ई-रिक्शा पलटने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया और पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के बयोधन खुर्द गांव निवासी राममूर्ति (45) पत्नी प्रेमशंकर सोमवार की दोपहर अपने परिवार के लोगों के साथ ई-रिक्शा से सैफनी क्षेत्र के लहटौरा गांव अपनी नंद के घर आ रही थी।
जैसे ही ई-रिक्शा चालक करीब दो बजे खरसौल गांव के पास पहुंचा तो सामने से अचानक साइकिल सवार आ गया। साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा पलटने से राममूर्ति ई-रिक्शा के नीचे दब गईं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में रिक्शा सवार प्रेमशंकर, शिवचरण और ढाई वर्षीय किशन घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें