फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस ने ई-रिक्शा में पीछे से मारी टक्कर, ई-रिक्शा चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार निजी एंबुलेंस ने ई-रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ई-चालक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के अताईनगर गांव निवासी दिव्यांग पृथ्वीराज परिवार के पालन-पोषण के लिए ई-रिक्शा चलाता था। सोमवार सुबह पृथ्वीराज ई-रिक्शा में गांव से ही राजकुमार, सतीश और नेतराम को लेकर रामपुर छोड़ने जा रहा था। इस बीच शहजादनगर थाना क्षेत्र के मेघानगला कदीम गांव के सामने बरेली से दिल्ली मरीज लेकर जा रही एक निजी एंबुलेंस ने पीछे से ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक पृथ्वीराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजकुमार, सतीश और नेतराम गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान एंबुलेंस चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे में घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। शहजादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि एक निजी एंबुलेंस ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी थी। एंबुलेंस में मरीज था, जिसको पीछे से कार में सवार होकर आ रहे परिजन अपने साथ ले गए हैं जबकि, एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया है। एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें