फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग नगला फायरिंग प्रकरण : 86 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, 13 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र के दुर्ग नगला गांव में चुनावी रंजिश को लेकर पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने 26 लोगों को नामजद करते हुए 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। साथ ही पुलिस ने 13 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचे भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के दुर्ग नगला गांव में निवासी प्रधानपति जाफर और पास में ही रहने वाले आसिम में चुनावी रंजिश चल रही है, जिसको लेकर दोनों पक्षों के लोगों में विवाद रहता है। शुक्रवार को विवाद के चलते दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए थे और दोनों ओर से पथराव और फायरिंग हो गई थी। इसमें दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह भी मौके पर पहुंचे थे।
शनिवार को पुलिस ने मामले में उपनिरीक्षक मदन पाल की तहरीर के आधार पर मोइन, शाहिद, आनिश, वाजिद, इरफान, नवाब, अकबर अली, खलील अहमद, शाकिब, महफूज अली, फैजान अली, शाकिब, बाबूू अली, मोहसिन, नन्हे, मोहम्मद आसिम, करामत अली, शब्बू पाशा, यासीन, जाखर, फैजान, अकरम, बिलाल, बली मोहम्मद, सलीम, नौशाद और 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शहजादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मामले में मोइन, शाहिद, आनिश, वाजिद, इरफान, नवाब, अकरम अली, खलील अहमद, शाकिब, महफूज अली, फैजान, शाकिब और अकरम अली को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 2 तमंचे भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें