फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर हो रहा घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के जिलाध्यक्ष अमित दिवाकर ने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग किया जा रहा है, जो गलत है। उन्होंने घरेलू गैस सिलिंडरों के प्रयोग पर अंकुश लगाकर व्यासायिक सिलिंडरों का प्रयोग कराने की अपील की। वह सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलिंडरों का प्रयोग होने से सरकार को करोड़ों रुपये की जीएसटी का नुकसान हो रहा है। ऐसे में व्यावसायिक के प्रयोग को ही अनिवार्य रूप से कराया जाए। इसके अलावा यह भी सामने आया है कि तमाम सीएससी वीएलई सरकारी नियमों का उल्लंघन करके नियम विरुद्ध एलपीजी सिलिंडरों का भंडारण, वितरण एवं रिफिलिंग का कार्य कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शादी विवाह का सहालक शुरू हो रहा है। ऐसे में आम जनता से अपील करते हैं कि एलपीजी के सुरक्षित एवं संरक्षित उपयोग करें। इस दौरान तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें