राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को भी मेधावियों ने खेलों में अपना दम दिखाया। इस दौरान लंबी कूद और दौड़ आकर्षण के केंद्र बने रहे। राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन वर्गों में छात्र-छात्राओं ने दम दिखाया।
सीनियर वर्ग के बालकों की लंबी कूद में रोहित ने पहला, सुमित ने दूसरा व राकेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग की लंबी कूद में जितेंद्र, निजाम अली व कैलाश ने पहला, दूसा व तीसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग में गौरव और अजय विजयी रहे।
बालिका सब जूनियर वर्ग में अर्चना, गीता व अंशिका ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग बालिका में कविता, मोनिका व मनीषा विजयी रही। इसके अलावा जूनियर वर्ग के बालकों की आठ सौ मीटर दौड़ इमरान ने जीती, अमित कुमार नेद दूसरा व अब्दुल सलाम ने तीसरा स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर दौड़ भी इमरान ने जीती।
इरशाद अली दूसरे और राहुल गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। गोलाफेंक में महफूज अली, चार सौ मीटर दौड़ में अरमान पहले, कृष्णपाल और दीपू विजयी रहे। सब जूनियर वर्गमें छह सौ मीटर दौड़ में कमल, अजय कुमार, शानू पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। गोला फेंक में कपिल, दयाशंकर, आशीष सैनी ने बाजी मारी। दो सौ मीटर दौड़ आमिर ने जीती।
गौरव दूसरे और हेमंत ने तीसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में अनुज पहले, कमल दूसरे और हेमंत कुमार तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की सब जूनियर वर्ग में छह सौ मीटर दौड़ हंसिका ने जीती। मंजू और शीतल दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे। दौ सौ मीटर दौड़ खुशबू ने जीती। इलमा ने दूसरे और दीक्षा तीसरे स्थान पर रहे।
चार सौ मीटर दौड़ इलमा ने जीती। खशबू ने दूसरा व मनीषा तीसर स्थान पर रही। ऊंची कूद दिव्या ने जीती। अक्षरा ने दूसरा और हंसिका ने तीसरा स्थान हासिल किया। चक्का फेंक में महक, तहमीना और फिजा आसिफ ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।
इसी तरह जूनियर वर्ग की बालिकाओं की भी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस मौके पर संयोजक हरिनाथ सिंह, साधना विश्नोई, रूपा अग्रवाल, जयाशंकर शाह, रोशन सिंह यादव, तुषार शर्मा, चंद्रपाल सिंह यादव, चंद्रशेखर यादव, कल्पना रावत, रिषिपाल, रवि चंद्रा, कंचन दिवाकर आदि मौजूद रहे।