फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में रामपुर में तेजी से हुआ ध्रुवीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विधानसभा चुनाव की शुरुआत भले ही विकास के मुद्दे पर हुई हो, लेकिन ये मुद्दे मतदान तक ध्रुवीकरण में तब्दील हो गए। होटलों, दुकानों के बाहर और गांवों में सजी चौपालों में मंगलवार को लोग केवल चुनाव चर्चा में मशगूल रहे। हर किसी के अपने-अपने तर्क थे। चुनाव में पड़े वोट को लेकर गुणा-भाग कर लोग अपने अपने हिसाब से अनुमान लगाकर प्रत्याशियों की हार-जीत तय करते नजर आए। इस बीच लोगों की चर्चा में यह बात साफ दिखाई दी कि इस चुनाव में मतदान के दिन मुद्दे पीछे छूट गए और ध्रुवीकरण तेजी से हुआ। फिर चाहें कोई पार्टी हो। हालांकि मुख्य मुकाबला दो ही दलों के बीच होने की बात कही जा रही है, लेकिन एक बुजुर्ग का तो यह भी मानना है कि देश सबसे पुरानी पार्टी को कम नहीं आंक सकते। जबकि, क्षेत्रीय दलों का अपना वोट बैंक है। खैर जो भी हो 10 मार्च को नतीजे घोषित होने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र: विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर ही चर्चाएं होती रहीं। किसी की जुबां पर किसी की जीत और किसी की जुबां पर किसी की जीत की बात हो रही थी। आवास विकास स्थित एक चक्की पर लोगों का जमघट लगा हुआ था। हर किसी के अपने दावे और अपने तर्क थे। लोगों की बातों से यह साफ नजर आ रहा था कि इस बार क्षेत्र में मतदान विकास या किसी दूसरे मुद्दे को लेकर नहीं, बल्कि ध्रुवीकरण पर हुआ है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र:- क्षेत्र में जगह-जगह लगी चौपालों पर लोग एकदूसरे से बात करते नजर आए। किस गांव से कौन जीत सकता है और किस क्षेत्र में किस प्रत्याशी का दबदबा ज्यादा रहा आदि सवालों को लेकर लोग आपस में ही गुणा-भाग में जुटे रहे। ग्राम टेहरी ख्वाजा में बैठे लोग आपस में चर्चा कर रहे थे कि यहां त्रिकोणीय मुकाबला है। हालांकि लोगों का मानना है कि दो दलो के प्रत्याशियों के बीच ही कांटे की टक्कर होगी। चमरौआ विधानसभा क्षेत्र:- भोट कस्बे में चाय के होटल के पास बैठे लोग चुनाव के बाद प्रत्याशियों की वोटों के आधार पर चर्चा करते दिखाई दिए। कुछ लोगों का कहना था कि क्षेत्र की सड़कों खासकर थूनापुर खौद मार्ग व स्थानीय विकास को मुद्दा मानते हुए मतदान किया है। वहीं, कुछ लोगों का कहना था कि युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद पर वोट किया है। हालांकि ध्रुवीकरण की बात यहां भी लोगों के बीच होती रही। स्वार विधानसभा क्षेत्र:- स्वार में मतदान के बाद अब लोगों में प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। लोगों का कहना है कि महंगाई, बेरोजगारी और कारोबार की दयनीय हालत के मद्देनजर अपना वोट दिया है। किसानों की खराब हालत से प्रभावित होकर मतदान किया है। ध्रुवीकरण की बात क्षेत्र में साफ नजर आई। हालांकि वास्तविकता मतगणना के दिन ही पता लग सकेगी। मिलक सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र:- मिलक सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में भी गांव गांव और चौराहों पर चौपालें सजी नजर आईं। रामपुर-बिलारी रोड स्थित एक दुकान के बाहर तमाम लोग मौजूद थे, जो आपस में चुनाव को लेकर चर्चाएं कर रहे थे। ध्रुवीकरण इस क्षेत्र में भी देखने को मिला, लेकिन विकास भी एक मुद्दा रहा। बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं के मद्देनजर लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें