फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद आजम खां पर दर्ज दो मुकदमों में दाखिल किया गया डिस्चार्ज प्रार्थना पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के खिलाफ डूंगरपुर बस्ती प्रकरण के मामले में गंज थाने में दर्ज दो मुकदमों में उनके अधिवक्ता द्वारा डिस्चार्ज प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया है। अभियोजन के द्वारा आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगा गया है। अब इस मामले में 14 मार्च को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में गंज थानाक्षेत्र के अंतर्गत बनी बस्ती डूंगरपुर में वहां के रहने वाले लोगों ने आरोप लगाया है कि सपा सांसद आजम खां के इशारे पर उनके साथ मारपीट और लूटपाट की गई। साथ ही मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इस संबंध में थाना गंज में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें आजम खां की इससे संबंधित सभी मामलों में जमानत मंजूर हो चुकी है। शुक्रवार को आजम खां के अधिवक्ता द्वारा दो मुकदमों में डिस्चार्ज प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया। अभियोजन की ओर से आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग की गई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता कमल कुमार गुप्ता ने बताया कि अब इस मामले की अगली सुनवाई 14 मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें