फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायट को मिला वन डिस्ट्रिक ग्रीन चैंपियन पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान को वन डिस्ट्रिक्ट ग्रीन चैंपियन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुए कार्यक्रम में जिला अधिकारी ने डायट प्राचार्या को प्रदान किया।
विज्ञापन

इस पुरस्कार के लिए भारत सरकार के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद ने पर्यावरण एवं स्वच्छता के विभिन्न घटकों जैसे जल संरक्षण, ग्रीन कैंपस, पौधरोपण, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सामुदायिक सहभागिता आदि विषयों पर जिले के समस्त उच्च शिक्षण संस्थानों की सक्रिय सहभागिता कराई थी। स्वच्छता एक्शन प्लान के तहत पूरे भारत से 400 उच्च शिक्षण संस्थानों का चयन हुआ। जिसमें डायट रामपुर ने अपना स्थान सुनिश्चित किया है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने डायट प्राचार्य नीलम रानी टम्टा को पुरस्कार प्रदान करते हुए उनके द्वारा स्वच्छता एक्शन प्लान को योजनाबद्ध एवं समुचित तरीके से अपनाए जाने की सराहना की। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक प्रवक्ता श्याम रस्तोगी ने बताया कि डायट में उपरोक्त कार्यक्रम डीएलएड के प्रशिक्षुओं के सहयोग से पूर्ण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें