टूटी हुई सड़क का निर्माण कराने की मांग को लेकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम ने अपने समर्थकों संग खेड़ा टांडा में पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान बीडीओ को ज्ञापन सौंपा और जल्द ही सड़क का निर्माण नहीं कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
साप्ताहिक बाजार में धरने के दौरान उन्होंने कहा कि रामपुर स्वार से निकलने वाली खेमपुर, भोट, डोंकपुरी टांडा गांव की सड़क बीस साल पहले बनवाई गई थी,लेकिन इसके बाद मरम्मत नहीं हुई। इसके चलते यह मार्ग अब पैदल चलने लायक भी नहीं है। कहा कि इस मार्ग की हालत काफी जर्जर होने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
राइस मिलर्स को भी दिक्कत हो रही है। जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कराने की आवाज उठाई। मामले की जानकारी मिलने के बाद बीडीओ भी यहां पहुंचे और ज्ञापन भी दिया गया। डीएम को संबोधित ज्ञापन में सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग रखी है। हाजी माजिद, जाकिर हुसैन, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद इकराम, मोइन, अब्दुल्ला, संतोष कुमार, फैय्याज, मकसूद, कमरुद्दीन, आबिद, फरीद अहमद, यासीन आदि मौजूद रहे।