फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल बम के घोष संग रवाना हो रहे कांवड़ियों के जत्थे

Fri, 29 Jul 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
रामपुर में कांवड़ यात्रा में डीजे रोके जाने के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता।
विज्ञापन

विज्ञापन
 बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ कांवड़ियों के बेड़े गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए। इन बेड़ों के कांवड़िये सावन माह के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में जलाभिषेक करेंगे। इसके साथ ही बरेली की ओर के कांवड़ियों के बेड़े भी हाइवे से गुजरने शुरू हो गए हैं।

सावन माह में अराध्य महादेव की पूजा करने और शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करने के लिए लाखों कांवड़िये बृजघाट, हरिद्वार और गोमुख से कांवड़ लेकर आते हैं। सावन माह के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों के बेड़े रविवार-सोमवार को रवाना हो गए थे। जबकि बृजघाट से गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों के बेड़े बुधवार-गुरुवार को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सोमवार पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना है। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारी करनी शुरू कर दी है। वहीं मंदिरों पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिले से डाक कांवड़ लाने वाले कांवड़िये शनिवार रात को निकलेंगे। उधर बरेली से आगे के जनपदों से आने वाले कांवड़ियों के बेड़े गुरुवार रात से हाईवे से गुजरने शुरू हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें