रामपुर। शहर विधायक आकाश सक्सेना ने दानवीर भामाशाह की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि आने वाली पीढ़ी को विकसित रामपुर दिया जाएगा। इस दौरान डीएम ने कहा कि सरकार के सहयोग से जिले का विकास तेजी से किया जा रहा है।
बरेली रोड स्थित एक वेंकट हाल मे व्यापार कर विभाग की ओर से दानवीर भामाशाह जयंती व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर शहर विधायक ने कहा कि भाजपा की सरकार में जिले का नहीं बल्कि पूरे प्रदेश का विकास ते्जी से हो रहा है। डीएम जोगिंदर सिंह ने रामपुर के चतुर्मुखी विकास के बारे में बताते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से एक समृद्ध रामपुर बनाये जाने का प्रयास किया जा रहा है।
एसपी विद्या सागर मिश्र ने कहा कि रामपुर में व्यापारी व्यापार के लिए पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें सुरक्षित माहौल दिया जा रहा है। इस मौके पर सर्वाधिक जीएसटी देने वाले पांच कारोबारियों को सम्मानित किया गया। इस मौैके पर राज्य कर विभाग के उपायुक्त संदेश कुमार जैन ने ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, आईआईए के चेयरमैन श्रीष कुमार गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, कपिल आर्य, दीपक गोयल, अशोक कुमार अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, पीके चावला, राज्य कर विभाग रामपुर की ओर से राज्य कर अधिकारी श्रीकांत यादव, उपायुक्त, अनीता सिंह, सहायक आयुक्त सतीश कुमार, जेपीमौर्य, गुरुप्रसाद, कमलकांत बेलवाल उपस्थित रहे।