फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: भाजपा नेता पर हमला करने में सात पर केस दर्ज

Sun, 29 Jun 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी अनुभव शर्मा ने हिम्मतपुर गांव के दूसरे समुदाय के सात लोगों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एफआईआर में कहा गया है कि भाजपा नेता अनुभव शर्मा एक सामाजिक व्यक्ति है और गरीबों की मदद करते है। आरोप है कि बीती 26 जून को हिम्मतपुर गांव के रहने वाले फारुख अहमद, हनीफ अहमद, शमशुल, अमजद व अफजाल मोहल्ला फर्राशान निवासी और दो अज्ञात व्यक्तियों ने अनुभव शर्मा को मंदिर जाते समय घेर लिया था। यह सभी आरोपी नवाब कोठी के गेट पर भाजपा नेता की स्कूटी रोककर गाली गलौज करने लगे। भाजपा नेता ने विरोध किया तो आरोपियों ने स्कूटी से उतारकर जान से मारने की नीयत से झाड़ियों में ले जाने लगे। शोर मचाने पर रहगीर और मंदिर को जाने वाले लोग एकत्र हो गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। भाजपा नेता का आरोप है कि आरोपी फारुख एक दबंग व्यक्ति है, जो कि गरीब व्यक्तियों व किसानों की जमीन हड़पने की नीयत से उन्हे परेशान करता है। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें