फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिराई जाएगी रामपुर क्लब की बिल्डिंग

Tue, 19 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रामपुर क्लब की जर्जर हो चुकी बिल्डिंग।
विज्ञापन

विज्ञापन
 रामपुर क्लब की बिल्डिंग गिराई जाएगी। बिल्डिंग गिराने की अनुमति सोमवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट की मीटिंग में दे दी गई। अनुमति मिलने के बाद कभी भी बिल्डिंग गिराए जाने की कार्रवाई की जा सकती है। 


प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने बताया कि सोमवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में रामपुर क्लब की बिल्डिंग को गिराए जाने को हरी झंडी दे दी गई। उन्होंने बताया कि ट्रांजिट हास्टल व गेस्ट हाउस बनाने के लिए निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन


पीडब्लूडी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। रामपुर क्लब की बिल्डिंग को अभी तक छेड़ा नहीं गया था। कैबिनेट की मंजूरी के बाद इस बिल्डिंग को गिराने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ट्रांजिट हाउस व गेस्ट हाउस बनाने का काम तेजी से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामपुर क्लब का कोई मतलब तो रह नहीं गया था। यहां जुआ खेला जाता था। इसका कोई मकसद नहीं था। कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद इसे गिराने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इसके बाद ट्रांजिस्ट हास्टल व गेस्ट हाउस बनाने का जो काम चल रहा है उसे तेजी से पूरा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि कैबिनेट की मीटिंग में बिलासपुर में फायर स्टेशन बनाए जाने को भी हरी झंडी दे दी गई है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें