फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाला को पछाड़ गाजी सेमीफाइनल में

Mon, 18 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को महात्मा गांधी स्टेडियम में रामपुर फुटबाल क्लब के मैच में भिड़ती ज्वाला क्लब व गाजी क्लब की टीम।
विज्ञापन
 न्यू आजाद फुटबाल क्लब टूर्नामेंट की ओर से महात्मा गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे रामपुर फुटबाल कप में ज्वाला क्लब को पराजित कर गाजी क्लब सेमीफाइनल में पहुंच गया।
विज्ञापन


महात्मा गांधी स्टेडियम में खेले जा रहे टूर्नामेंट में रविवार को चौथा क्वार्टर फाइनल खेला गया। इसमें ज्वाला क्लब और गाजी क्लब के बीच मुकाबला हुआ। पहले हाफ में दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर सकी।

लिहाजा दूसरे हाफ में गाजी क्लब के खिलाड़ियों ने जान लड़ा दी। गाजी क्लब के जुनैद, सुलेमान ने एक-एक कर गोल दागे और मैच जीत लिया। ज्वाला क्लब की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के रैफरी अजीत कुमार व अभिषेक रहे। कमेटी के अध्यक्ष शंकर बब्लू ने बताया कि सोमवार को हीरो क्लब व आजाद क्लब के बीच मुकाबला होगा। इस मौक पर मोन लाल, विजेंद्र, सुलेमान, नितिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें