फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने पर भड़के व्यापारी 

Wed, 21 Sep 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 कोतवाली थाना क्षेत्र में आए दिन दबंगों द्वारा  दुकानदारों से रंगदारी  मांगने से व्यापारियों में आक्रोश पनप उठा है। मंगलवार को व्यापारियों ने आरोप लगाया कि दंबग मांग पूरी न होने पर उनके साथ मारपीट करते हैं और सामान  तोड़फोड़ देते हैं। कई बार शिकायत की जा चुुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने एसपी को ज्ञापन देने की रणनीति बनाई है।  

उद्योग व्यापार  प्रतिनिधि मंडल की एक बैठक  अकबर मार्केट में हुई जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि लगातार दुकानदारों से रंगदारी मांगी जा रही है। व्यापारी अब चुप नहीं बैठेंगे। उनका कहना है कि  पोस्टआफिस के पास आतिशबाजान में व्यापारियों मसरूर हसन, शाहिद बिलाल, अताउर रहमान की दुकानें है। यहां पर आए दिन दबंग दुुकानदारों सें रंगदारी मांगते हैं।  मना करने पर धमकी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि  रामपुर के बाजार में ऐसा जुल्म सहन नहीं किया जाएगा। कोतवाली प्रभारी और एसपी  से मिलकर रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ पुलिस से  शिकायत करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर शहिद शमसी, शुुएब, इमरान, सलीम, बिलाल मौजूद रहे। पहले भी कई बारे कोतवाली पुलिस को इस मामले में शिकायत की जा चुकी है।  लेकिन पुुलिस ने कार्रवाई नहीं  की है जिससे दुकानदार आक्रोशित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें