फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रति किसान दो करोड़ रुपये मुआवजे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन भानू ने पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ से प्रभावित किसानों के लिए मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर प्रति किसान दो करोड़ मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में सैकड़ों किसान आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। इसके बाद किसान वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा, कर्ज माफ जरूरी है जैसे नारे लगाते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंचे और किसानों की बात सुनी। इसके बाद ज्ञापन सौंपा गया।
किसान नेता मोहम्मद हनीफ वारसी ने आरोप लगाया कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में अचानक आई बाढ़ में अधिकारियों की साजिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि किसानों को पहले सूचना तक नहीं दी गई। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

यूनियन की मांगों में प्रभावित किसानों को प्रति किसान दो करोड़ रुपये मुआवजा, बाढ़ पीड़ितों के लिए अलग बजट, मकान और कृषि उपकरण मुफ्त दिए जाने, धान का मूल्य 3000 रुपये प्रति क्विंटल तय किए जाने, किसानों के सभी कर्ज माफ किए जाने और डीजल-पेट्रोल पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू करने जैसे प्रमुख बिंदु शामिल हैं। यहां राष्ट्रीय महासचिव शोएब इजहार, ठाकुर अमरपाल सिंह, मोहम्मद सलीम भारती समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें