फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: सीएम योगी के दौरे से पहले फिर उठी शाहबाद में रोडवेज बस अड्डे की मांग

Mon, 29 Jun 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 30 जून को प्रस्तावित शाहबाद दौरे से पहले कस्बे में रोडवेज बस अड्डे की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। स्थानीय लोगों ने भाजपा नेताओं और जनप्रतिनिधियों से मुख्यमंत्री के समक्ष यह मुद्दा प्रमुखता से उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहबाद में रोडवेज बस अड्डा न होने से क्षेत्रवासी वर्षों से परेशान हैं। यह मांग समाजवादी पार्टी सरकार के समय भी उठी थी, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं हो सका। लोगों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान इस लंबे समय से लंबित मांग पर निर्णय हो सकता है।
शाहबाद क्षेत्र की सीमाएं संभल, मुरादाबाद, बदायूं और बरेली जनपदों से जुड़ी हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा लोग, व्यापारी, अधिवक्ता और अन्य यात्री इन जिलों के लिए आवागमन करते हैं। बस अड्डा न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

कई मार्गों पर रोडवेज बसों का संचालन भी बंद हो चुका है। दो वर्ष पहले बस अड्डे के निर्माण के लिए भूमि की तलाश की गई थी, लेकिन रोडवेज अधिकारियों को भूमि उपयुक्त नहीं लगी।
0000
मैं रोजाना रामपुर कचहरी जाता हूं और मजबूरन ऑटो से सफर करना पड़ता है। रोडवेज की कमी काफी खलती है। शाहबाद में रोडवेज बस अड्डा जरूर होना चाहिए। उम्मीद है कि सीएम योगी तक यह आवाज पहुंचे और वह इसकी घोषणा करें। -ओम प्रकाश शर्मा, सदस्य, मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड रामपुर एवं अधिवक्ता
0000
शाहबाद में रोडवेज बस अड्डे की बहुत जरूरत है। इसके लिए हम सीएम योगी से भी मिलेंगे और बस अड्डे की मांग करेंगे। शाहबाद के रामपुर, आंवला और चंदौसी रोड पर बसों का संचालन लगभग बंद हो गया है। -सुनील सागर, जिलाध्यक्ष, भीम आर्मी
0000
शाहबाद में रोडवेज बस अड्डे की मांग को लेकर कई धरना-प्रदर्शन किए हैं। शाहबाद से रामपुर तक 35 किलोमीटर पैदल मार्च कर डीएम को ज्ञापन भी दिया था। लगातार इस मांग को उठाते आ रहे हैं। उम्मीद है कि सीएम योगी तक यह मांग पहुंचेगी। -शाजमान आर्यन, समाजसेवी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें