फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: कार रोककर युवक से मारपीट, लूट के प्रयास का आरोप

Mon, 29 Jun 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने कार सवार दो लोगों पर मारपीट, लूट के प्रयास और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मगरमऊ निवासी सुरेश दिवाकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर वह रामपुर से घर लौट रहे थे। आरोप है कि पीछे से आई एक कार ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर शहजादनगर पुल पर रोक लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने उन्हें कार से उतारकर मारपीट की और लूट का प्रयास किया। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही एक बस रुक गई, जिसका फायदा उठाकर वह वहां से निकल गए। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें