फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन कॉल के बाद घर से बाहर निकले छात्र का मिला अधजला शव, फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। छात्र को घर से बुलाकर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को जला दिया। शुक्रवार दोपहर को अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर पर पिता-पुत्र व एक अज्ञात समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के तालकाबाद गांव निवासी कुंवरपाल पेशे से सफाई कर्मचारी हैं। उनका बेटा विवेक (19) क्षेत्र के एक कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। आरोप है कि बुधवार शाम लगभग सात बजे विवेक के फोन पर कॉल कर क्षेत्र के जाहिदपुर गांव निवासी राजू ने जाहिदपुर स्थित अपने चारा काटने वाली टाल एवं धर्म कांटे पर बुला लिया। बुधवार देर रात तक छात्र के वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई, जिसके बाद परिजन छात्रों को ढूंढते रहे।
गुरुवार दोपहर को पिता कुंवरपाल ने अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई। शुक्रवार दोपहर को क्षेत्र के चड्ढा फार्म परिसर में अधजला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई। शिनाख्त होने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

वहीं, सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संसार सिंह भी मौके पर पहुंचे और मुआयना कर परिजनों से जानकारी ली। बाद में फॉरेंसिक टीम भी जांच के लिए पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। कुंवरपाल ने आरोप लगाते हुए राजू उसके पिता महिपाल और एक अज्ञात पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करले के बाद जांच शुरू कर दी है, जबकि हत्यारोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें