फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: फंदे से लटका मिला युवती का शव

Thu, 14 May 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। कोतवाली क्षेत्र के गांव राठौंडा में बुधवार को एक युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और जरूरी साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

गांव निवासी नौबत राम की 18 वर्षीय पुत्री संध्या घर पर अकेली थी। बताया गया कि परिवार के अन्य सदस्य सुबह काम पर चले गए थे। दोपहर करीब 11 बजे उसका भाई आशीष घर पहुंचा तो उसने संध्या को कमरे में फंदे से लटका देखा। यह देखकर वह घबरा गया और परिजनों को सूचना दी।
सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जिला मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम ने कमरे का निरीक्षण किया। पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि मृतका संध्या की मां का बचपन में ही निधन हो गया था। इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। संध्या कक्षा आठ तक पढ़ी थी और उसके बाद घर का कामकाज संभाल रही थी। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। उसके सौतेली मां से दो भाई हैं। परिजनों के मुताबिक संध्या पिछले पांच वर्षों से अपने पिता के घर में रह रही थी। वह बचपन से अपनी चाची के पास रहकर पली-बढ़ी थी, जिससे उसका अपनी चाची से विशेष लगाव था।
कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने की सूचना मिली थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें