फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहत जमाली के बेटे फहद जमाली की दस्तारबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रविवार को मजार हाफिज शाह जमाल उल्लाह में मरहूम फरहत अहमद खां जमाली की फातिहा सोयम हुई। सुबह कुरान ख्वानी की गई। वक्ताओं ने उनकी जिंदगी पर रोशनी डाली।
विज्ञापन

इस मौके पर सैय्यद शराफत हुसैन मियां बरेली शरीफ के सज्जादानशीन सैय्यद सकलैन मियां मुजद्दी जमाली के हाथों से मरहूम फरहत अहमद जमाली के बेटे फहद अहमद जमाली की दस्तारबंदी की गई। उन्होंने कहा कि हाफिज जमाल उल्लाह शाह साहब फहद जमाल को तन्हा नहीं छोड़ेंगे। उनकी सरपरस्ती मेरे द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि फरहत अहमद जमाली ने अपनी कौम के लिए बहुत सी कुर्बानियां दी हैं। उनकी कुर्बानी को जाया नहीं किया जा सकता। इस मौके पर मुफ्ती महबूब अली, शाहिद अली खान जमाली, आमिर खान, मोहसिन जमाली, अफसर खां, नोमान गाजी, मुन्ना खां, राशिद जमाली, मौलाना जमान बाकरी सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे। संचालन मौलाना आरिफ जमाली ने किया । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें