फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: अज्ञात बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Thu, 03 Sep 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। रामपुर मार्ग पर मंगलवार रात साइकिल सवार मजदूर को अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। हादसे के संबंध में पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अगलगा स्थित काशीराम कॉलोनी निवासी मोहम्मद यामीन (60) मजदूरी करते थे। मंगलवार को वह किसी काम से धनौरी गांव गए थे। रात करीब आठ बजे वह साइकिल से घर लौट रहे थे। रामपुर रोड पर अपनी रसोई के सामने पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आए अज्ञात बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से यामीन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब एक बजे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दोपहर बाद शव घर पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।सीओ सोनम सिंह ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात बाइक सवार की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें