फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई, भ्रष्टाचार एवं सपाइयों के उत्पीड़न के खिलाफ सड़कों पर उतरे सपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार एवं सपाइयों के उत्पीड़न के विरोध में साइकिल यात्रा निकाली। जिला मुख्यालय के साथ ही तहसील क्षेत्रों में सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तोपखाना रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी साइकिलें लेकर सड़क पर आ गए, जहां चमरौआ विधायक नसीर अहमद खां ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया। साइकिलों पर सवार कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में निकल गए। यात्रा हामिद गेट, मिस्टन गंज, शाहबाद गेट, नबाव गेट, हामिद इंटर कालेज, बाजार नसरूल्ला खां, चाकू बाजार होते हुए पार्टी कार्यालय पर आ गए, जहां साइकिल यात्रा संपन्न हो गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से सपाइयों पर जुल्म किए जा रहे हैं। राजनैतिक द्वेष भावना के चलते सपा नेताओं को जेलों में बंद किया जा रहा है, जबकि असली मुद्दे पीछे छूट रहे हैं। प्रदेश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। महंगाई का आलम यह है कि आम आदमी का जीना दुभर हो गया है, लेकिन सरकार का इन मुद्दों पर कोई ध्यान नहीं है। इस मौके पर पूर्व विधायक विजय सिंह, नवीन शर्मा, सोनू कठेरिया समेत तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें