फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईडी हैक कर फैक्ट्री को लगाया 39 लाख का चूना

Fri, 01 Jul 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आईडी हैक कर शातिरों ने स्वाति मैंथाल फैक्ट्री को 39 लाख रुपये का चूना लगाया दिया। कंपनी के सप्लाई चेन मैनेजर ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

स्वाति मैंथाल के सप्लाई चैन मैनेजर दीपक के मुताबिक उनकी फैक्ट्री में दीप सक्सेना बिजनेस डेवलपेंट का काम देखते हैं। कुछ समय पहले दीप सक्सेना ने जर्मनी के एक दलाल के जरिये नीदरलैंड से मैंथा आयल में मिलाए जाने वाले सात टन केमिकल को मंगाने के लिए सौदा किया था। ऑनलाइन 21 जून को 39 लाख रुपये का भुगतान भी कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेमेंट की रसीद भी 22 जून को मिल गई। लेकिन नीदरलैंड में जिस फर्म से माल मिलना था, वहां तक रुपया नहीं पहुंचा। जब माल की डिलीवरी से नीदरलैंड की फर्म ने इनकार किया तब रुपये की खोजबीन शुरू की गई। इसमें दीप सक्सेना की आईडी को हैक कर 39 लाख रुपये का पेमेंट हड़पे जाने की जानकारी हुई। इसके बाद सिविल लाइंस थाने में आईडी हैककर 39 लाख रुपये हड़पने की तहरीर दी गई जिस पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।  यह मामला साइबर क्राइम सेल को भेजा गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें