यूपीआई के माध्यम से, फेसबुक के माध्यम से, बैंक प्रतिनिधि बनकर एटीएम पिन व खाता संबंधी जानकारी लेकर तो कभी लॉटरी का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी के मामले आए दिन सामने आते हैं। अब ऑनलाइन ठगी करने वालों ने नया तरीका अपनाना शुरू किया है।
रामपुर जिलाधिकारी का तस्वीर को व्हॉट्सएप डीपी लगाकर लोगों से एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के गिफ्ट वाउचर के नाम पर धोखाधड़ी की कोशिश का मामला सामने आया है। धोखाधड़ी करने वाले ने कई लोगों के पास संदेश भेजा है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी हुई है और उन्होंने कार्रवाई के लिए एसपी को भी अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
साइबर क्राइम के मास्टरमाइंड लगातार ठगी के नए तरीके अपना रहे हैं। यूपीआई के माध्यम से, फेसबुक के माध्यम से, बैंक प्रतिनिधि बनकर एटीएम पिन व खाता संबंधी जानकारी लेकर तो कभी लॉटरी का झांसा देकर लोगों के साथ ठगी के मामले आए दिन सामने आते हैं। अब ऑनलाइन ठगी करने वालों ने नया तरीका अपनाना शुरू किया है।
जिसमें किसी भी व्यक्ति की फोटो को व्हॉट्सएप डीपी लगाकर लोगों के पास व्हॉट्सएप संदेश भेज रहे हैं। संदेश में ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी के ई-गिफ्ट वाउचर के माध्यम से लिंक उपलब्ध कराकर ठगी करने की कोशिश की जा रही है। खुद को मीटिंग में हवाला देते हुए और परेशानी से गुजरने की बात कहते हुए लिंक के माध्यम से भुगतान की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
इसी प्रकार की ठगी रामपुर के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की फोटो को डीपी पर लगाकर करने की कोशिश भी की गई है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया किसी के द्वारा उनका फोटो गलत तरीके से प्रयोग कर ठगी का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि ये सब फर्जी है और लोग सावधान रहें। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार को भी अवगत कराते हुए शिकायत दर्ज करा दी है।