फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 केंद्रों बनाए गए, 11 हजार अभ्यर्थी जुटेंगे 

Sat, 02 Apr 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में शुक्रवार को सीआरपीएफ में कांस्टेबल पद की शारीरिक परीक्षा में पहुंचे अभ्यर्थी।
विज्ञापन

विज्ञापन

सीआरपीएफ में सहायक उप निरीक्षक आशुलिपिक पद के लिए तीन अप्रैल को परीक्षा होगी। इसके लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। शहर को सात सेक्टरों में बांटा गया है। सभी सेक्टरों में मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

सीआरपीएफ में सहायक उप निरीक्षक (आशुलिपिक) पद के लिए तीन अप्रैल को लिखित परीक्षा होनी है। परीक्षा में 11 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। शहर भर में 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी की जा रही हैं।
विज्ञापन


11 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों की परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमले ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने 20 परीक्षा केंद्रों को आठ सेक्टरों में बांट दिया है।
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट मदन सिंह गर्बियाल, एसडीएम सदर अरविंद कुमार मिश्रा, तहसीलदार सदर अमित भारतीय, मिलक के एसडीएम अली हसन कर्नी, शाहबाद के एसडीएम प्रदीप कुमार दूबे, स्वार के एसडीएम अभय कुमार, टांडा के एसडीएम युगराज सिंह व बिलासपुर के एसडीएम गुलशन कुमार अरोड़ा की तैनाती की है। डीएम ने परीक्षा को नकल विहीन कराने के आदेश जारी करते हुए कहा कि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें