फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर हुई बारिश, गेहूं की फसल को भारी नुकसान

Mon, 04 Mar 2019 12:31 AM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर के पटवाई में शनिवार की रात हुई बारिश से गिरी गेहूं की फसल। - अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 रातभर बरसात होती रही। इससे शहर के तमाम इलाकों में जलभराव हो गया। सड़कों पर कीचड़ होने की वजह से लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, रातभर की बारिश से गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है।

पिछले एक माह से लगातार रुक- रुककर बारिश हो रही है। शनिवार को भी आसमान में काले काले बादलों की घटा छा गई। दिन में हल्की बूंदाबांदी हुई थी, जिससे मौसम काफी ठंडा हो गया था, लेकिन इसके बाद तो पूरी रात बरसात होती रही। कभी तेज, तो कभी हल्की बरसात का यह सिलसिला रविवार को सुबह आठ बजे तक जारी। इससे शहर के तमाम इलाकों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वालानगर के विकास नगर, सांई विहार, पुराना गंज, मोहम्मद अली जौहर रोड समेत शहर के तमाम इलाकों जगह जगह पानी भर गया। आगापुर रोड तो पूरी तरह कीचड़भरा हो गया। साथ ही मौसम भी पूरी तरह से ठंडा हो गया। वहीं, इस बरसात की वजह से गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें