फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ियों के नीचे दब कर दो की मौत

Tue, 08 Dec 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के बीच नेशनल हाईवे पर कमोरा के पास रांग साइड चल रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली की ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर के अगले हिस्से का कचूमर निकल गया और ट्राली पलट गई। लकड़ियों के नीचे दबकर दो लोगों की मौत हो गई। ट्रक चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन



घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव डहोरिया निवासी रज्जन अपने भतीजे भूरा और एक अन्य रिश्तेदार शावेज के साथ गांव के ही डोरीलाल की ट्रैक्टर-ट्राली में लकड़ी भरकर मिलक जा रहे थे। हाईवे पर रांग साइड चल रही लकड़ी लदी ट्रैक्टर-ट्राली कमोरा के पास सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई।


हादसे में ट्रैक्टर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्राली पलटने से भूरा, शावेज, डोरीलाल और रज्जन लकड़ियों के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने घायलों को किसी तरह निकाला और जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन



जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने भूरा और शावेज को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद सुल्तानपुर जिले के काजीपुरा निवासी ट्रक चालक श्याम सिंह स्टेयरिंग के बीच फंस गया था। करीब तीन घंटे बाद उसे किसी तरह से बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


हरियाणा का रहने वाला श्याम सिंह ट्रक में बरेली से दिल्ली लोहे के गार्डर लेकर जा रहा था। कमोरा के पास उसकी ट्रैक्टर-ट्राली से टक्कर हो गई। श्याम सिंह को गंभीर चोटें आईं। ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से वो स्टेयरिंग के बीच फंसकर चिल्लाता रहा।


लोगों ने उसकी मदद करने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन उसे निकाल नहीं पा रहे थे। बाद में गैस कटर की सहायता से ट्रक को काटकर उसको बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।


नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह रांग साइड चल रही ट्रैक्टर-ट्राली की ट्रक से टक्कर के बाद हाईवे के दोनों ओर जाम लगना शुरू हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची। तब तक मेहंदीपुर तक जाम पहुंच गया। पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली को क्रेन की सहायता से किनारे लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें