फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकरीखेड़ा में फर्जी मतदान पर भिड़े दो एजेंट

Sat, 05 Dec 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट थाने के कुकरीखेड़ा गांव में दो एजेंट फर्जी मतदान को लेकर केंद्र के अंदर ही भिड़ गए। सभी ने पीठासीन अधिकारी को पीटने की कोशिश की तो उन्होंने केंद्र का दरवाजा बंद कर लिया। इस दौरान लोगों ने केंद्र का दरवाजा ही गिरा दिया। डीएम और एसपी ने लाठियां फटकार कर सभी को खदेड़ दिया। आधा घंटे मतदान बंद रहा।
विज्ञापन



भोट थाना और सैदनगर ब्लाक के कुकरीखेड़ा में दोपहर करीब 12 बजे मतदान हो रहा था। प्रधान पद के दो प्रत्याशियों ने एक दूसरे पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने पीठासीन अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए फर्जी मतदान की बात कहते हुए मारपीट की कोशिश की।


पीठासीन अधिकारी ने तत्काल केंद्र को अंदर से बंद कर लिया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने केंद्र का दरवाजा ही धक्के मारकर गिरा दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। बाद में डीएम, एसपी, एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन



इस दौरान करीब आधा घंटे बाद मतदान शुरू करा दिया। लोगों ने अधिकारियों को बताया कि कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग भी की। बाद में अधिकारियों ने आनन फानन में केंद्र का दरवाजा भी सही करा दिया। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें