फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ के घर दस लाख की चोरी

Thu, 03 Mar 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बंद पड़े रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ के घर को चोरों ने निशाना बना लिया। चोर ताले तोड़कर करीब दस लाख का माल समेट कर ले गए। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन



सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामनाथ कालोनी निवासी डा. ओपी आर्या डिप्टी सीएमओ के पद से रिटायर्ड हुए हैं। वह अपने परिवार के साथ यहां रहते हैं। बुधवार को वह अपने बेटे के पास बिलासपुर चले गए थे। इस दौरान घर में ताले पड़े थे। आधी रात के बाद चोरों ने उनके मकान को निशाना बना लिया।


इस दौरान चोरों ने नगदी और जेवर सहित करीब दस लाख का माल का समेट कर ले गए। गुरुवार की सुबह को जब परिवार के लोग वापस आये तो मेन गेट का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। चोरी की सूचना पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। बाद में डा. आर्या ने सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें