फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई ने बहन को चाकू से गोदा

विज्ञापन
हत्या के बाद घर के बाहर जमा लोग।
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र में रविार को एक युवक ने अपनी 22 वर्षीय विवाहिता बहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसने बहन की गर्दन और पेट पर चाकू के कई वार किये। हत्या के बाद वह भागा लेेकिन शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने भाग रहे हत्यारोपी भाई को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। जिस वक्त घटना हुई घर पर भाई-बहन ही मौजूद थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।रिश्तों के कत्ल का यह मामला गंज थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव का है।

यहां के निवासी लालमन सैनी की शादीशुदा बेटी काजल (22) मायके आई हुई थी। रविवार दोपहर काजल का अपने भाई शिवा से झगड़ा हो गया। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आए शिवा ने बहन काजल पर चाकू  से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
विज्ञापन


काजल की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। देखा तो काजल घर में मरी पड़ी थी। उसके शरीर में गर्दन, पेट आदि में चाकुओं के कई निशान थे। फर्श पर खून फैला हुआ था। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने चाकू के साथ शिवा को गिरफ्तार कर लिया। 

काजल की शादी 22 अप्रैल को हुई थी। लालमन ने किला निवासी अजय के साथ बेटी का विवाह किया था। तीन दिन पहले ही काजल मायके आई थी। पुलिस के अनुसार काजल का शादी से पहले ही किसी युवक से संबंध था। शादी के बाद भी उस युवक के साथ काजल की बातचीत जारी रही। परिवार में इस बात का विरोध हो रहा था।

रविवार को भी शिवा ने अपनी बहन को उस युवक से बात करते हुए देख लिया लिया जिस पर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ था। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में शिवा से बहन के अवैध संबंधों की जानकारी मिली है। उससे और पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें