फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी बांटने पर प्रत्याशी पर मुकदमा

Fri, 27 Nov 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत चुनावों के दौरान प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है। कोई मतदाताओं को साड़ी बांट रहा तो कोई शराब। इसी तरह का एक मामला शाहबाद के खेड़ा ग्राम पंचायत में सामने आया है।
विज्ञापन



आरोप है कि प्रधान पद के प्रत्याशी की ओर से महिला मतदाताओं को साड़ी बांटी जा रही थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और बांटने के लिए लाई गई साड़ियों को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शाहबाद ब्लाक में शनिवार को वोट डाले जाएंगे। ऐसे में वो मतदाताओं को रिझाने के तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों ने शाहबाद पुलिस को सूचना दी कि खेड़ा ग्राम पंचायत में प्रधानी का चुनाव लड़ने वाला प्रत्याशी महिला मतदाताओं को साड़ी बांट रहा है। पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रत्याशी के पास भारी संख्या में साड़ी मिली, जो बांटने के लिए लाई गई थी।
विज्ञापन



पुलिस ने साड़ियों को जब्त कर लिया। कोतवाल रामपाल भाटी के मुताबिक आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में आरोपी गुड्डू मौर्य समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें