फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा सवार महिला का पर्स छीना

Wed, 06 Jan 2016 11:31 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-रिक्शा पर सवार महिला से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पर्स छीनकर भाग गए। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के चाछ इच्छा राम निवासी अमित सक्सेना अपनी पत्नी भावना सक्सेना के साथ मंगलवार देर रात को रेलवे स्टेशन से ई-रिक्शा से घर जा रहे थे।
विज्ञापन



रास्ते में सिविल लाइंस कोतवाली से कुछ दूरी पर पीछे से आए एक बाइक पर सवार तीन बदमाश महिला का पर्स छीनकर ले गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी वहां पर पहुंच गई। जहां पुलिस ने आसपास बदमाशों को तलाशा, लेकिन उनका पता कहीं पर नहीं चल सका।


बाद में महिला थाने में तहरीर देकर चली गई। महिला के मुताबिक बदमाश उसका पर्स ले गए। पर्स  में सोने का लाकेट, सोने की अगूंठी व पर्स में कुछ रुपये भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें