फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम ने बाइक सवारों को टक्कर मारी, महिला की मौत

Thu, 10 Mar 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मिलक
विज्ञापन
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के तिराह गांव निवासी सुदेश अपनी पत्नी अनीता(30) और बेटी शिखा के साथ गुरुवार को बाइक से घर आ रहे थे। इस बीच कोतवाली क्षेत्र के क्योरार गांव के पास एक डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपति और उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी पर लाया गया। बाद में परिजन उन्हें बरेली ले गए, जहां पर डाक्टरों ने अनीता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


महिला की मौत पर परिवार में कोहराम मचा है। सुदेश और शिखा को बरेली में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इससे पहले परिवार वाले घायलों को लेकर चले गए। मामले में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, बिलासपुर के केमरी थाने के भटपुरा गांव निवासी फईम की कोतवाली के मुल्लाखेड़ा गांव में कबाड़ी की दुकान है। फईम गुरुवार की शाम बाइक से दुकान आ रहा था।

उसके साथ गांव निवासी सलीम अहमद भी थे। जब वे मुल्लाखेड़ा गांव स्थित नैनीताल हाईवे पर पहुंचे तभी एक ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को शीघ्र ही अस्पताल भिजवाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया। चिकित्सकों ने दोनों घायलों को उपचार के बाद हल्द्वानी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने अफसर अली की ओर से अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें