पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था। नालका गांव में मिला था शव- 5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था। हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था।
- फोटो : Demo Pic
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक जगह हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के समझाने पर ग्रामीणों ने डेढ़ घंटे बाद जाम खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
इलाहाबाद के थाना नवाबगढ़ के ग्राम मुबारकपुर निवासी सारिक (23) पुत्र इसरार अहमद ट्रक पर क्लीनर का काम करता था। बुधवार की रात नौ बजे के लगभग जब ट्रक थाना कुरावली क्षेत्र में गंगाजमुनी के समीप पहुंचा तभी चालक ने लघुशंका के लिए ट्रक रोक लिया। ट्रक से जैसे ही सारिक नीचे उतरा तभी वह पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में सारिक की मौके पर मौत हो र्गई। घटना की सूचना कुरावली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना पर गुरुवार की दोपहर बाद शव विच्छेदन गृह पर परिवारीजन भी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया है। वहीं कुर्रा थाना के ग्राम हविलिया के पास दोपहर दो बजे एक कार ने पुलिया पर बैठे शीलू (16) पुत्र राजेश को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में शीलू की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीण किशोर के परिवारीजनों को मुआवजा देने और कार चालक को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। सूचना पर आनन फानन में कुर्रा थाने की फोर्स पहुंच गई। काफी देर तक पुलिस अधिकारी जाम खोलने के लिए ग्रामीणों को समझाते रहे। वहीं ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। बाद में फोन पर कुर्रा एसओ ने वरिष्ठ अधिकारियों से फोन पर ग्रामीणों की वार्ता कराई। अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मुआवजा की मांग को शासन तक पहुंचाएंगे। वहीं भागे हुए कार चालक को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। इसके डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने मार्ग से शव हटाकर जाम खोला। पुलिस ने जाम को खोलने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसओ कुर्रा ने बताया भागे हुए कार चालक की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।