फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट गेट पर बेची जा रही प्रचार सामग्री जब्त, विक्रेता गिरफ्तार

Tue, 06 Oct 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रचार सामग्री बेचना विक्रेता को महंगा पड़ गया। डीएम के आदेश पर पुलिस ने उसकी प्रचार सामग्री जब्त कर ली और गिरफ्तार कर लिया। प्रचार सामग्री पर मुद्रक का नाम होने की वजह से उसे पकड़ा गया है। आचार संहिता का मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन



कलेक्ट्रेट में इन दिनों जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही है। चुनावी शोरगुल का फायदा उठाने के लिए प्रचार सामग्री विक्रेता भी सक्रिय हो गए हैं। कई दिनों से कलेक्ट्रेट के गेट पर कुछ लोग प्रचार सामग्री बेच रहे थे। कई पार्टियों के चुनाव चिह्न भी बेचे जा रहे थे।


मंगलवार को नाम वापसी और चुनाव चिह्न आवंटित होने के बाद यहां भारी भीड़ लगी हुई थी। डीएम की नजर विक्रेता पर पड़ गई। डीएम ने प्रचार सामग्री चेक करने के निर्देश दिए। पुलिस ने प्रचार सामग्री जब्त कर ली और विक्रेता को डीएम के आदेश पर गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन



डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रचार सामग्री पर मुद्रक का नाम होना जरूरी है। विक्रेता के पास जो प्रचार सामग्री थी उस पर मुद्रक का नाम नहीं था। जिले के सभी आरओ और एआरओ के साथ एसडीएम को निर्देश दिया है कि अवैध तरीके से बेची जा रही प्रचार सामग्री को जब्त कर लिया जाए।


वहीं, आचार संहिता के पालन के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को शाहबाद, मिलक, चमरौवा समेत अन्य इलाकों में सौ से ज्यादा प्रचार पोस्टर और बैनर जब्त कर लिए गए। टांडा में भी एक वाहन सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें