फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आई बना रहा प्रधान पति गिरफ्तार

Sat, 05 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भोट
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने घर के अंदर काफी फर्जी वोटर आईडी बनाने का अवैध धंधा चला रहे प्रधान पति को पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रधान पति शिक्षामित्र बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके घर से तमंचा, कारतूस, प्रिंटर, फर्जी आईडी, कैमरा आदि सामान बरामद किया है।
विज्ञापन



ग्राम धनुपुरा के लोगों ने शनिवार दोपहर डीएम और एसपी को फोन से सूचना दी कि गांव की निवर्तमान प्रधान का पति असलम शिक्षामित्र है। वो अपने घर में लोगों से पैसे वसूलकर फर्जी मतदाता पहचान-पत्र और आधार कार्ड बनाकर दे रहा है।


एसडीएम शाहबाद प्रदीप कुमार दुबे और सीओ केमरी डा इंदु प्रभा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। अधिकारियों के पहुंचते ही असलम ने घर की महिलाओं को घर में ताला लगाने के बाद बाहर भेज दिया। स्वयं पुलिस टीम में शामिल होकर उनको गुमराह करने लगा। जब उसकी पिटाई की गई तो वो सच बोलने लगा।
विज्ञापन



पुलिसकर्मी कमरे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे तो अंदर का नजारा देख भौचक्क रह गए। चारपाई पर एक प्रिंटर, भारी मात्रा में वोटर आईडी, तमंचा, कारतूस, कैमरा आदि सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर सामान को जब्त कर लिया। उसे हवालात में डाल दिया। सीओ ने बताया कि प्रधान पति इस बार प्रत्याशी भी नहीं है।


वो अपनी विधानसभा में बीएलओ रह चुका है। उसका एक भाई त्रिवेणी केंद्र चलाकर फर्जी आईडी बनाने का कार्य शिक्षामित्र के साथ कई वर्षों से कर रहा है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें