फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरे में बंद मिला सिर कटा शव

Sun, 20 Mar 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
कत्ल
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के पट्टी फैजुल्लाबाद गांव के कुएं में महिला का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का सिर गायब था, सिर्फ धड़ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। सिर न होने से महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या कहीं और की गई है और शव यहां लाकर फेंक दिया गया है। 
विज्ञापन


पट्टी फैजुल्लाबाद गांव के खेत में स्थित कुएं से काफी बदबू आ रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से बोरे में बंद शव को को बाहर निकला गया। बोरा खोला गया तो उसमें महिला का सर कटा शव मिला। बोरे में महिला का सिर्फ धड़ था, सिर गायब था। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी।

पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या कहीं और की गई है, और सिर काटा शव कुएं में फेंक दिया गया है। महिला की उम्र लगभग 30 साल के आसपास होगी। महिला के शरीर पर नीले रंग का ब्लाउज और काले रंग का पेटीकोट था। उसके दाहिने पैर में पायल है, जबकि बायां पैर खाली है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिनाख्त करने की कोशिश की जा रही है। शव कई दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें