फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलेंडर फटा, टीन शेड उड़ा, अफरातफरी

Sat, 26 Sep 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंज थाना क्षेत्र में एक घर में बने एक स्टोर में रखा सिलेंडर अचानक फट गया। इससे दीवार पर रखी टीन शेड पूरी तरह से उड़ गया। इससे वहां पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। गंज थाना क्षेत्र के पुराना गंज निवासी सलीम ने अपने मकान की छत पर एक स्टोर रूम बना रखा था। इसमें दोपहर के समय परिवार का सदस्य खाना बना रहा था।
विज्ञापन



इसी बीच सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण उसमें आग लग गई। उसमें रखा सिलेंडर धमाके साथ फट गया, जिससे टीन शेड उड़ गया और इसके टुकडे़ आसपास के घरों में पहुंच गए। सिलेंडर फटने के बाद परिवार के लोग स्टोर रूम पर पहुंच गए। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।


हादसे के दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। इसके अलावा सीएमओ आफिस के पास भी एक घर में सिलेंडर से गैस लीक होने से आग लग गई, लेकिन परिवार के लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें