बिलासपुर में लखीमपुरी खीरी की पुलिस ने बिलासपुर में छापेमारी कर लूटे गए
ट्रक से गायब डाबर कंपनी का लगभग 35 लाख रुपये का सामान एक व्यापारी के
गोदाम से बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में दो व्यापारियों को हिरासत
में ले लिया है। लखीमपुर खीरी की पुलिस दोनों व्यापारियों के साथ-साथ बरामद
सामान को अपने साथ ले गई।
बिलासपुर की पुलिस ने भी इस कार्रवाई में सहयोग
किया। सोमवार की दोपहर लखीमपुर खीरी के क्राइम ब्रांच प्रभारी प्रमोद
कुमार सिंह और थाना फरदान प्रभारी रामकुमार यादव के साथ पुलिस टीम बिलासपुर
पहुंची। लखीमपुर खीरी की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक व्यापारी
के गोदाम पर छापा मारा।
पुलिस को गोदाम से लूट का माल खरीदा। पुलिस ने
मामले में दो व्यापारियों को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई
की जानकारी मिलने पर कई व्यापारी नेता भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस की ओर से
पूरी बात बताने वो वापस चले गए।
लखीमपुर खीरी की पुलिस ने बताया कि 18
जनवरी की रात हाईवे पर ट्रक लूट की घटना की रिपोर्ट रुद्रपुर की प्रीत
विहार कालोनी निवासी ट्रक चालक अमरजीत सिंह ने दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को
बताया था कि वह पंतनगर स्थित सिडकुल की डाबर कंपनी से 35 लाख रुपये का
तेल, शैंपू आदि माल लेकर गुवाहाटी जा रहा था।
उक्त माल रुद्रपुर की बाला जी
ट्रांसपोर्ट कंपनी के जरिए भेजा गया था। लखीमपुर खीरी जिले में रास्ते में
बदमाश उसे बंधक बनाकर ट्रक को माल समेत लूटकर ले गए। लखीमपुर खीरी की
पुलिस ने जब ट्रक चालक से पूछताछ की तो पता चला कि ट्रक लूटा
नहीं था, बल्कि ट्रक चालक ने अपने पुत्र की मदद से फर्जी लूट की घटना को
अंजाम दिया था।
बाद में पिता- पुत्र ने 35 लाख का सभी माल बिलासपुर के
मंडी गेट निवासी चक्की स्वामी बाबूराम जैन को बेच दिया था। बिलासपुर
में माल बेचे जाने की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को लखीमपुर खीरी की
पुलिस यहां पहुंची। पुलिस ने बाबूराम जैन को हिरासत में ले लिया और उससे
पूछताछ शुरू कर दी।
उसने बताया कि लूट का सामान महेंद्र कुमार जैन को बेचा
है। पुलिस ने छापा मारकर गोदाम से माल बरामद किया। लखीमपुर खीरी की पुलिस
ने दोनों व्यापारियों को भी हिरासत में ले लिया। बाद में लखीमपुर खीरी की
पु लिस बरामद सामान व दोनों व्यापारियों को साथ लेकर चली गई।
कोतवाली
प्रभारी जगदीश अरोड़ा ने बताया कि इस घटना की रिपोर्ट लखीमपुर खीरी में
दर्ज है। कार्रनई भी वहां की पुलिस करेगी। बिलासपुर पुलिस ने केवल उनका
सहयोग किया है।