फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफनी में ग्रामीण के घर बदमाशों को धावा, लूटपाट

Tue, 26 Jan 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफनी क्षेत्र के मोहल्ला कोठी में बदमाशों ने एक ग्रामीण के घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान लुटेरों ने 25 हजार की नगदी और दो महिलाओं से गहने लूट लिए। वहीं, घटना का विरोध करने पर वृद्ध दंपति सहित चार लोगों को मारपीट कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। मामले की पुलिस को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन



कस्बे के मोहल्ला कोठी निवासी वृद्ध मोहम्मद अब्दुल्ला के मकान में दो कमरे बने हैं। एक कमरे में वह व उनकी पत्नी आयशा बेगम तथा दूसरे में उनका पुत्र मोहम्मद इरफान पत्नी और बच्चों सहित रहता है। मोहम्मद इरफान के अनुसार रविवार की रात करीब डेढ़ बजे अचानक चार बदमाश घर में घुस आए।


उन्होंने चारों लोगों को डरा धमका कर कब्जे में कर लिया। फिर बदमाशों ने वृद्धा आयशा बेगम तथा नाजमा से गहने और कमरे में रखे 25 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने वृद्ध गृहस्वामी मोहम्मद अब्दुल्ला (75) एवं उनकी पत्नी आयशा बेगम (70) को डंडा व राड से पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।
विज्ञापन



शोर सुनकर पड़ोस में अलग मकान में रहने वाला वृद्ध का दूसरा पुत्र मोहम्मद इस्लाम अपने युवा बेटे दानिश के साथ मौके पर पहुंचा तो बदमाश इन दोनों को भी पीटकर भाग गए। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक मामले की पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें