फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा दिखाकर सर्राफ को लूट ले गईं महिलाएं 

Mon, 20 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
सर्राफ की दुकान में जांच करने पहुंचे केमरी सीओ।
विज्ञापन
तहाईवे किनारे एक सर्राफ की दुकान में ग्राहक बनकर पहुंची सात महिलाओं ने तमंचा दिखाकर तीन तोला सोने, तीन किलो चांदी के जेवर और 3200 रुपये लूट लिए। इसके बाद महिलाएं दो अलग-अलग टैंपो में बैठकर निकल गईं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौका मुआयना कर लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर चल रही है। 
विज्ञापन


   रामपुर के कुंडा निवासी अशोक कुमार रस्तोगी पुत्र सुरेंद्र रस्तोगी ने एक साल पहले भोट में हाईवे किनारे ज्वैलर्स की दुकान खोली थी। सर्राफ के मुताबिक, रविवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह दुकान पर अकेला था। इसी बीच सात महिलाएं उसकी दुकान पर आईं, उनकी उम्र करीब 25-40 वर्ष के बीच थी। इन महिलाओं ने सोने और चांदी के जेवर दिखाने को कहा। वह उन्हें जेवर दिखा ही रहा था कि दो महिलाओं ने उसके ऊपर तमंचे तान दिए और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चुप करा दिया।

इसके बाद उक्त महिलाएं उसकी दुकान में रखे 3200 रुपये, तीन तोले सोने और तीन किलो चांदी के जेवर लूट लिए। पीड़ित के मुताबिक लूट करने वाली महिलाएं उसकी दुकान के सामने से ही रामपुर और बिलासपुर दिशा की ओर अलग-अलग टैंपो में सवार होकर निकल गईं। 
विज्ञापन


 वारदात के बाद शाम करीब चार बजे सर्राफ ने फोन करके भोट निवासी अपने परिचित टैंट स्वामी को घटना की जानकारी दी। वहीं सर्राफ की दुकान में लूट की खबर से भोट पुलिस के होश उड़ गए। केमरी सीओ सुरेश कुमार, थाना प्रभारी वीपी सिंह मौके पर पहुंचे और दुकान स्वामी से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट भी लिए। शाम को एएसपी मोहम्मद तारिक व क्राइम ब्रांच, एसओजी की टीम ने पहुंचकर तहकीकात की। पुलिस ने सर्राफ की ओर से सात अज्ञात महिलाओं के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है, जिसकी जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें