टूमना रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल देने से मना करने पर कार सवार युवकों ने पत्थरबाजी कर केबिन के शीशे तोड़ दिए। युवकों ने सेल्समैन के साथ भी मारपीट भी की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
झज्जर जिले के बहु गांव वासी सेल्समैन शिवशंकर के अनुसार रविवार रात लगभग 11-00 बजे दो युवक गाड़ी में तेल डलवाने आए।
देर रात तेल देने से मना करने पर युवकों ने पत्थर मारने शुरू कर दिए इससे उसकी आंख पर गंभीर चोट लगी। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आते देख दोनों युवक गाड़ी लेकर फरार हो गए। कोसली पुलिस ने सेल्समैन की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।