फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के घर से बदमाशों ने बंदूक और मैंथा ऑयल लूटा

Wed, 31 Aug 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शाहबाद रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव में मंगलवार रात आधा दर्जन बदमाशों ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के भाई एवं वर्तमान ग्राम प्रधान प्रेमपाल सिंह के घर पर धावा बोलकर दो नौकरों को बंधक बनाकर पीटा और लाइसेंसी बंदूक सहित ढाई कुंतल मैथा तेल लूटकर फरार हो गए।

 तलाश करने पर बंदूक जंगल में एक पेड़ पर लटकी मिली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। मैैंथा आयल की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। 
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के भाई प्रेमपाल सिंह अपने बच्चों सहित मुरादाबाद में रहते हैं। क्षेत्र के टांडा स्थित घर पर मंगलवार की रात आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया और घर के बाहर सो रहे नौकर जाबिर व शाकिर को बंधक बना लिया। इसके बाद घर का ताला तोड़कर कमरे में रखी लाइसेंसी बंदूक तथा ढाई कुंतल मैथा तेल लूट लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाश दोनों नौकरों को शोर मचाने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


बदमाशों के घर से निकलते ही एक ने पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति महेंद्र सिंह को फोन कर प्रधान के घर में लूट हो जाने की जानकारी दी। प्रधान के घर में लूट होने की जानकारी मिलते ही पूर्व ब्लाक प्रमुख ने तत्काल ग्रामीणों को एकत्र कर बदमाशों को फायरिंग करते हुए दौड़ा लिया। इस दौरान बदमाश कुछ मैथा का तेल तथा लाइसेंसी बंदूक को गांव के ही दिनेश शर्मा के खेत में छोड़कर फरार हो गए। बाद में गृह स्वामी को घर में लूट हो जाने की सूचना दी गई। पुलिस को तहरीर दी गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें