फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के विरोध पर युवक को गोली मारी

Sat, 09 Apr 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिलक
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नगला उदई गांव में लूट के इरादे से एक घर में घुसे पांच नकाबपोश बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर युवक को गोली मार दी। बाद में जाग होने पर बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने घटना को रंजिशन बताते हुए जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। कोतवाली क्षेत्र के नगला उदई गांव निवासी मोहम्मद नवी के घर शुक्रवार रात पांच सशस्त्र बदमाश लूटपाट के इरादे से घुस गए। बदमाशों ने आंगन में सो रहे गृहस्वामी को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


आहट होने पर गृहस्वामी की बेटियों ने शोर मचा दिया। बेटा अशफाक भी उठ गया। कमरे से लाठी निकालकर एक बदमाश पर वार कर दिया। इस पर बदमाशों ने अशफाक पर फायर झोंक दिया। जाग होने पर बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घायल युवक को सीएचसी पर इलाज के लिए लाया गया। कोतवाल जयराज सिंह ने बताया कि जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें