फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी के अपहरण के आरोप में ब्लाक प्रमुख के बेटे समेत छह के खिलाफ तहरीर

Thu, 28 Jan 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मिलक
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के बीडीसी के अपहरण के आरोप में ब्लाक प्रमुख के बेटे समेत छह के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, ब्लाक प्रमुख ने आरोपों को सिरे से इंकार किया है। कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद गांव निवासी कमलेश ने ब्लाक प्रमुख के बेटे पर अपने पति के अपहरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन



साथ ही उसने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उसके पति वार्ड संख्या 88 से बीडीसी चुने गए हैं। 27 जनवरी को शाम छह बजे कुछ लोग उसके घर कार से आए और उसके पति को जबरन उठाकर ले गए। पीड़िता ने अगवा पति की बरामदगी की मांग की है। साथ ही उसने ब्लाक प्रमुख के बेटे समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है।


उधर, ब्लाक प्रमुख का कहना है कि मामला राजनीति से प्रेरित है। इसमें उनके बेटे का कोई लेना देना नहीं है। द्वेषवश यह तहरीर दी गई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी राघव राम मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें