पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
हथियारों से लैस तीन युवकों ने महिला को कमरे में बंद कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला का पति मजदूरी करने उत्तराखंड गया था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश जारी है। तहसील क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि एक अप्रैल को उसका पति मजदूरी करने उत्तराखंड के बाजपुर गया था।
दोपहर के समय गांव निवासी युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुस आया। हथियारों के बल पर उसके बच्चे को कब्जे में ले लिया ओर उसे कमरे में बंद कर दिया। तीनों आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने कलुआ, फईम और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
वहीं मिलक क्षेत्र के एक ग्रामीण की बेटी के अपहरण में फंसे आरोपी युवक शांति प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर किशोरी को मेला रठौंडा से अगवा करने का आरोप था। पुलिस ने पिछले दिनों युवती को बरामद करके मेडिकल कराया था। युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। कोतवाल जयराज सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। कोट के आदेश पर उसको जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट की धाराएं और जोड़ दी गई हैं।
वहीं, गंज थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण की 15 साल की बेटी घर पर अकेली थी। युवक अपने रिश्तेदार के साथ किशोरी को बहला कर अपने साथ ले गया। किशोरी के पिता ने गंज थाने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खजुरिया निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण हो गया है। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।