फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 03 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
तोशाम। गांव खानक में 22 वर्षीय डंपर चालक का शव रविवार सुबह खेतों में पेड़ से लटकता हुआ मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया और कहा कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती शव नहीं लेंगे। डीएसपी ने भी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। रात तक भी ग्रामीण जिद पर अड़े थे और पुलिस फोर्स अस्पताल परिसर में जमा थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह खानक गांव के खेतों में गांव कंवारी निवासी 22 वर्षीय युवक विकास का शव पेड़ से लटकता मिला। विकास गांव के ही एक व्यक्ति के डंपर पर पिछले एक-डेढ़ महीने से बतौर चालक कार्य करता था। शव पर चोट के भी निशान है। परिजनों ने गाड़ी मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाया।  मृतक के भाई ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा। पुलिस की मानें तो मृतक के शरीर पर हलकी चोट के निशान थे। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कंवारी निवासी आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया। जिस कारण हंगामे की स्थिति बनी। परिजनों ने चेतावनी दी कि जब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करती, वे शव नहीं लेंगे। ग्रामीणों के शव लेने से इंकार के बाद डीएसपी राजबीर हुड्डा अस्पताल पहुंच और ग्रामीणों को 24 घंटे में आरोपी को पकडने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि चाहे 48 घंटे लगे, जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी, वे शव नहीं लेंगे। देर रात तक ग्रामीण अस्पताल परिसर में ही बैठे थे और पुलिस बल भी मौजूद रहा। 
विज्ञापन


मृतक का भाई बोला, मेरे भाई को मारा है
मृतक के भाई अनिल का कहना है कि उसके भाई की हत्या की गई है। उसने बताया कि हम दोनों भाई गांव के ही एक व्यक्ति के डंपर चलाते थे। शनिवार की रात को विकास का एक बार फोन आया था कि डंपर मालिक उसके साथ मारपीट कर रहा है। फोन आने के बाद वह गांव से मोटरसाइकिल लेकर खानक पहुंचा। अनिल ने बताया कि खानक में न तो विकास मिला और उसका फोन भी नहीं लगा। अनिल की मानें तो वह रातभर विकास के पास फोन मिलाता रहा और ढूंढ़ता रहा। रविवार को सुबह करीबन नौ बजे गांव के ही एक युवक का फोन आया कि विकास खेतों में एक पेड़ से लटका हुआ है। अनिल ने बताया कि इसके बाद मौके पर देखा तो विकास पेड़ से लटका हुआ था। अनिल ने आरोप लगाया कि डंपर मालिक की गाड़ी में कोई दिक्कत हो गई थी। जिसकी वजह से विकास की हत्या की है।


शिकायत के अनुसार डंपर मालिक द्वारा मारपीट व तंग करने के कारण विकास ने आत्महत्या की है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे है।
विज्ञापन

रवींद्र कुमार, थाना प्रभारी 
तोशाम थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें