फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वार पुलिस और जिला पंचायत सदस्य में हाथापाई 

Wed, 16 Nov 2016 01:04 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
पुलिस और जिला पंचायत सदस्य में हाथापाई - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
पिता की जमानत कराने आए जिला पंचायत सदस्य जुल्फिकार हुसैन व स्वार पुलिस के बीच कचहरी रोड पर हाथापाई हो गई। जिससे वहां  पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आरोपी मौका पाकर भाग गए। 

टांडा थाना क्षेत्र के गांव दढियाल मुस्तेकाम निवासी जुल्फेक्कार हुसैन जिला पंचायत सदस्य हैं। कुछ समय पहले टांडा पुलिस ने अवैध खनन और पुलिस पर फायरिंग करने के मामले में नौ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। उसी मामले में इनके पिता हाजी गुलाम हुुुसैन को पकड़कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन


जुल्फिकार भी अवैध खनन के मुकदमे में आरोपी है। मंगलवार को जुल्फिकार अपने पिता की जमानत कराने के लिए कचहरी आए थे। स्वार एसओ इस मामले की जांच कर रहे हैं। सूचना मिलने पर स्वार एसओ फोर्स के साथ वहां पर पहुंच गए।

जिला पंचायत सदस्य को दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस व जिला पंचायत सदस्य के बीच जमकर हाथापाई हुई, बेल्टें चलीं। जिससे वहां पर हंगामा  खड़ा हो गया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। जिला पंचायत सदस्य अपने साथियों के साथ वहां से मौका पाकर वकीलों के चेंबर में भाग गए।
विज्ञापन


इसके बाद सभी वकील भी एकत्र हो गए। जहां उन लोगों ने  पुलिस की इस कार्रवाई पर काफी रोष जाहिर किया। पुलिस वहां से जिला पंचायत सदस्य की कार को पुलिस अपने साथ ले गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें