फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की हत्या कर कार लूटी

Sat, 27 Feb 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर में मुरादाबाद से बाजपुर के लिए कार बुक कराने वाले दो युवकों ने चालक की हत्या कर कार लूट ली। कार चालक का शव अजीमनगर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव के पास स्वार रोड पर मिला है। चालक की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। प्रारंभिक जांच में कुछ अहम क्लू भी मिले हैं।
विज्ञापन



मूल रूप से संभल का रहने वाला मनोज पुत्र तलेवर सिंह मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर की गली नंबर दो में रहता था। वो असालतपुरा निवासी इमरान की कार चलता था। शुक्रवार रात बुध बाजार से दो युवकों ने बाजपुर के लिए कार बुक की थी। मनोज को दोनों को बाजपुर तक छोड़कर आना था। मनोज वापस नहीं लौटा।


शनिवार सुबह मनोज का शव रामपुर-स्वार मार्ग पर करनपुर गांव के पास खेत में पड़ा मिला। क्लच के तार से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। कार और उसका मोबाइल फोन गायब था। अजीमनगर पुलिस वहां पहुंची और तलाशी ली तो जेब से ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड मिला।
विज्ञापन



इसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी पाकर एसपी साधना गोस्वामी और एएसपी तारिक मोहम्मद भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने पसियापुरा गांव के चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें